Chhattisgarh

मुख्यमंत्री निवास का घेराव करते  महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से जमकर तकरार

प्रदर्शन को संबोधित करते कांग्रेस के नेता
दुष्कर्म पीड़िता बनकर पहुंची कांग्रेस कार्यकर्ता
प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताएं

रायपुर, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) ।प्रदेश में बढ़ते अपराध और दुष्कर्म को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता पहुंची।प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री निवास की तरफ जा रही महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से जमकर तकरार हुई।महिला नेत्रियों ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के बेरिकेटिंग भी तोड़ दी।प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री निवास की तरफ जा रही महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से जमकर तकरार हुई। महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रही थी तभी सशस्त्र बलों ने उन्हें आकाशवाणी चौक के पास रोक दिया रोक दिया।प्रदर्शन समाप्त होने के कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों से लेकर 50 साल की अधेड़ महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। बिना कांग्रेस के दबाव के कार्रवाई नहीं होता है। महिला कांग्रेस, प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं और महिला अपराध के मामलों के मामले में विरोध स्वरुप आज एक दिवसीय प्रदर्शन कर रही हैं।प्रदर्शन में मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज लाल साड़ी पहनकर दुर्गा के रूप में सरकार पर क़हर बरपाने हमारी माताएं-बहनें पहुँची हैं।नौ महीने की सरकार ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया।माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं हैं।रायगढ़, रायपुर, यहां तक गृह मंत्री के अपने गृह ज़िले कवर्धा की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं, तो प्रदेश की सुरक्षा क्या करेंगे। इस सरकार से ये पूछना चाहते है, सरकार कौन चला रहा है। बैज ने सवाल किया कि क्या प्रदेश में दो क़ानून है?, एक कानून जहां बिना जांच के एफआईआर हो रहा है, और दूसरा जहां जांच के बाद धरना देने पर एफआईआर करते हैं। पुलिस गृह मंत्री से पूछकर एफआईआर करती है, और धाराएं लगाती है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि इन लोगों ने जगह-जगह शराब बेचने की अनुमति दी है।अस्सी प्रतिशत गांव के दुकानों में नशे की गोलियां, दवाएँ मिल रही है। जिसे खाकर लोग अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

इससे पहले महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या राज्यसभा सांसद महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकलीं।उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे। इसके पहले रायपुर के पुराने कांग्रेस भवन के सामने की संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता जमा हुई।कई महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन में रेप पीड़िता बनकर पहुंची। इसके बाद महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रही थी तभी सशस्त्र बलों ने उन्हें आकाशवाणी चौक के पास रोक दिया।महिला कार्यकर्ताओं ने साय सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस 11 सितंबर को पूरे प्रदेश में प्रेसवार्ता कर सरकार की कमियों को जनता से गिनायेगी। इसी तरह 12 सिंतबर को फिर इसी मुद्दे को लेकर जिला मुख्यालयों में भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। इन दोनों कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस संगठन में जोरों पर तैयारी चल रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Most Popular

To Top