Jharkhand

संतुलित आहार और रोजाना व्यायाम से स्‍वस्‍थ रह सकती हैं महिलाएं : डॉ अंजना

आईसीएआई की स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता की तस्‍वीर

रांची, 30 मई (Udaipur Kiran) । दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा की ओर से भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रांची के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर मेडिका हॉस्पिटल, रांची की वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ अंजना गांधी और डॉ सतीश शर्मा ने महिला स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान के बारे में जानकारी साझा किया। उन्होंने कहा की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई रोगों से बचाव संभव है। यदि किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण महसूस हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। दोनों डॉक्टरों ने महिलाओं में होने वाले प्रमुख रोगों में स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर, ह्रदय रोग, मधुमेह और हड्डियों के कमजोरी पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि वे संतुलित और पौष्टिक आहार, रोजाना कम से काम 30 मिनट की शारीरिक व्यायाम, धूम्रपान और शराब से दुरी, योग और ध्यान से मानसिक तनाव कम कर और नियमित जांच से काफी हद तक बीमारियों से दूर रह सकती हैं।

मौके पर दोनों डॉक्टरों ने संवाद के जरिये वार्ता में उपस्थित प्रतिभागियों कि स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रश्नो के उतर दिए।

आईसीएआई रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने कहा कि संस्थान समाज की भलाई के लिए न केवल वित्तीय क्षेत्र में बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में भी योगदान देने को प्रतिबद्ध है। इस जागरूकता वार्ता का आयोजन न केवल एक सफल पहल रही, बल्कि इससे समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश भी गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top