CRIME

लातेहार में महिला की गोली मारकर हत्या

murder

लातेहार, 3 जून (Udaipur Kiran) । सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव स्थित भगनटोला में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान सुलेखा देवी (30) के रूप में हुई है। सुलेखा देवी सदर थाना क्षेत्र के गौरीखाड़ की रहने वाली थी। भगनटोला में उसका मायका था। महिला का पति सत्येंद्र उरांव नक्सली है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह गांव वालों ने एक सुनसान खेत में महिला का शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने उसकी पहचान करते हुए इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में ले लिया। महिला के परिजनों ने बताया कि मृतक महिला कुछ दिन पूर्व ही अपने मायके आई थी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की ओर से जानकारी मिली कि सुलेखा का शव खेत में पड़ा हुआ है। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है घटनास्थल पर एक चटाई और कुछ खाने पीने की वस्तुएं भी मिली है । परिजनों का कहना है कि महिला की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी ऐसे में उसकी हत्या किसने और क्यों कर दी यह समझ में नहीं आ रहा है।

इस संबंध में डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव कुमार

Most Popular

To Top