CRIME

नदिया में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या

Crime

नदिया, 05 सितंबर (Udaipur Kiran) । आर.जी. कर कांड को लेकर राज्यभर में हो रहे हंगामे के बीच नादिया जिले में एक गृहिणी से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदिया जिले के भीमपुर इलाके में घटना घटी है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, महिला का पति एक प्रवासी श्रमिक है। काम की वजह से बाहर रहता है।

परिजनों के मुताबिक, महिला रोज की तरह रात में भी अपने बेटे के साथ घर में सो रही थी। उसी समय अज्ञात युवक टीन का चाल काटकर घर में घुस गया। उसके बाद उसने महिला से बर्बर तरीके से दुष्कर्म किया और उसके बाद महिला के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। हालांकि यह घटना देर रात की है, लेकिन सुबह तक परिवार वालों को कुछ पता नहीं था। सुबह सबसे पहले महिला की सास जब घर के पीछे गई तो उसे बाहर कुछ कागजात पड़े मिले। इसके बाद उन्होंने देखा कि बहु के घर के टीन का चाल कटा हुआ है। वह डरकर घर में घुसी तो महिला बेहोश पड़ी थी। सास की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए। महिला को तुरंत शक्तिनगर जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इलाके के लोगों ने भी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top