CRIME

दुष्कर्म के प्रयास में महिला की हत्या, आराेपित गिरफ्तार

पुलिस फ़ोटो

बस्ती, 21 मई (Udaipur Kiran) । पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पाण्डेय बाजार में खण्डहरनुमा मकान में जिस महिला की लाश मिली थी वह गौशाला में काम करने वाली राधिका की थी। पुलिस ने 24 घंटे की भीतर हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में एक आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया। आराेपित ने दुष्कर्म के प्रयास में महिला की हत्या की बात कबूली है।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बुधवार काे घटना का खुलासा करते हुये बताया कि आराेपित मनाेज स्टेशन रोड के पास रहने वाला है। वह बैंक में साफ-सफाई का काम करता था। पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान सबदेईया कला से गिरफ्तार कर लिया। आराेपित के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। आराेपित के दाएं पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मनोज ने पूछताछ में बताया कि गौशाला में काम करने वाली राधिका को चाहने लगा था। विगत कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और उसके साथ संबंध भी बनाना चाहता था। लेकिन वह नहीं मानी और कहे रही थी कि शादी कर लो तभी उसके शरीर को छू सकता है। 20 मई को जब वह साफ-सफाई कर हा था, तभी राधिका को खण्डहरनुमा मकान की ओर जाते हुए देखा। वह भी उसके पीछे-पीछे चला गया। जैसे ही वह शौच करने बैठी तो मनोज को देखकर खड़ी हो गई। इस दौरान वह उसे पकड़कर जबरदस्ती संबंध बनाने लगा। इस पर लड़की ने विरोध किया तो उसने गला दबाकर नीचे पड़े ईंट से माथे पर प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से उसने सबूत मिटाने की नियत से शव को खंडहर में डाल दिया। लकड़ी और पत्तों से ढककर शव में आग लगा दी। आराेपित ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

——————-

(Udaipur Kiran) / महेंद्र तिवारी

Most Popular

To Top