Haryana

फरीदाबाद में सांड ने महिला को उठाकर पटका, हुई जख्मी

घायल महिला विमला, जिसे सांड ने पटक दिया।

फरीदाबाद, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । फऱीदाबाद के चंदावली गांव में सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों एक सांड ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे बुरी तरीके से घायल कर दिया था। फिर उसी जगह पर सांड ने एक और महिला को पटक कर घायल कर दिया है। चंदावली गांव में रहने वाली 55 वर्षीय विमला के पैर और घुटने में चोट आई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि लगातार इस तरह की घटनाओं के बाद भी नगर निगम प्रशासन आवारा पशु को पकडऩे के लिए कार्रवाई नहीं कर रहा। चंदावली में इस वक्त सौ के करीब बेसहारा पशु घूम रहे हैं। जो लोगों को घायल कर रहे हैं। चंदावली काम रहने वाले राजकुमार सैनी ने बताया कि गुरुवार को सुबह उनकी मां पर हमला कर दिया। सुबह 5 बजे घर के बाहर काम कर रही थी, तभी सांड ने उन्हें पटक दिया है। जिसके बाद आवाज सुनकर घर के लोग बाहर आए और सांड को वहां से भगा दिया। राजकुमार ने बताया कि उनकी मां के पैर में चोट आई है ओर घुटने छिल गए हैं। इससे पहले भी 3 अगस्त और 11 अगस्त को आवारा पशुओं के कारण शहर के भारत कॉलोनी और मोहताबाद में पशुओं के कारण दो लोगों की भी जान चली गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं की। आवारा पशुओं को लेकर नगर निगम एमओएच ओपी कर्दम ने बताया कि चंदावली गांव में गुरुवार को टीम भेजकर पशु पकडऩे का अभियान चलाया जा रहा है। गांव में जितने भी आवारा पशु है सभी को पकड़ कर उन्हें गौशाला में भेज दिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top