
रायगढ़ 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कसडोल में आज साेमवार एक दु:खद घटना सामने आई है। यहां कच्चा मकान ढहने से एक महिला की दबकर मौत हो गई है। मामला ग्राम पंचायत कसडोल के आश्रित ग्राम कोदईडिपा का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज साेमवार सुबह करीब 5 बजे महिला घर पर खाना बना रही थी, तभी अचानक मिट्टी के घर का दीवार एकाएक ढहने लगा। मृतिका कुछ समझ पाती उससे पहले वह मलबे में दब गई, हादसे में मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतिका का नाम गुरुवारी धनवार पति सुखलाल धनवार उम्र करीबन 44 वर्ष बताया जा रहा है। मामले की जानकारी तमनार पुलिस को दी गई जहां माैके पर पहुंच पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
(Udaipur Kiran) / रघुवीर प्रधान
