गोलाघाट (असम), 3 सितंबर (Udaipur Kiran) । बोकाखात के गेलेका बालिजान में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की हालत काफी गंभीर हो गयी। महिला को बोकाखात के कमला मिरी सब-डिविजनल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गेलेका बालिजान में जोनमनि कालिंदी (35) नामक महिला खाना बना रही थी। तभी आकाशीय बिजली गिरने से कालिंदी
उसकी चपेट आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को सब-डिविजनल सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की हालत काफी गंभीर बतायी जा रहा है।
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
