Haryana

कैथल: इटली में काम दिलाने का झांसा देकर महिला ने युवक से की लाखाें की ठगी 

नहीं दिलाया काम लौटना पड़ा वापस

कैथल, 27 जनवरी (Udaipur Kiran) ।‌ एक महिला ने एक युवक को इटली भेजने के नाम पर 14 लाख 40 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव मानस निवासी कृष्ण ने सदर थाना में शिकायत दी कि वह खेती करता है। उसके दो बेटे रोहित व अजय हैं। उसका बेटा रोहित विदेश में जाकर काम करके इच्छुक था।‌ इस बारे में उसने गांव खरक पांडवा निवासी रीना से बातचीत की।

रीना ने कहा कि वह काफी युवाओं को अपने पति की मदद से विदेश इटली भेज चुकी है। उसके पति इटली में कंपनियों से सांठ-गांठ करके विदेश जाने वाले युवाओं को काम दिलवा देते हैं और वहीं रहते हैं। रोहित को 15 लाख रुपए में अपने पति जोगिंद्र के पास इटली भेजकर कंपनी में पक्की नौकरी दिलवा देगी। आरोपी ने उसे अपने झांसे में ले लिया 14 लाख 40 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। अप्रैल से लेकर मई 2024 के बीच रीना ने उनसे 14 लाख 40 हजार रुपए व लड़के के दस्तावेज ले लिए। 22 जून 2024 को उसे इटली भेज दिया। वहां पहुंचने पर रोहित को आरोपी द्वारा बताया गया उसका पति जोगिंद्र नहीं मिला।

रोहित के इटली जाने के बाद उसका फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में 19 अगस्त को उसे भारत वापस आना पड़ा। वापस आने के बाद जब अपने रुपए वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नरेश कुमार भारद्वाज

Most Popular

To Top