HimachalPradesh

पोंटा साहेब में 8. 8  ग्राम चिट्टे  के साथ महिला गिरफ्तार 

ज

नाहन, 25 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । जिला सिरमौर के पोंटा उपमंडल के तहत 8. 8 ग्राम चिट्टे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। थाना पुलिस पोंटा की टीम को गुप्त सुचना मिली की पिंकी देवी पत्नी दीप राम उर्फ़ दीपू निवासी वार्ड नंबर 10 देवी नगर तहसील पोंटा साहेब जिला सिरमौर अपने घर से स्मैक बेचने का धंधा करती है। इस सुचना के आधार पर पुलिस ने पिंकी देवी के घर पर जाकर तलाशी ली तो उसके घर से 8. 8 ग्राम स्मैक /चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने एन डी पी एस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच की जा रही है। डी एस पी मानवेन्द्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ यह मुहीम जारी रहेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top