
जयपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं से प्रदेश के पारे में गिरावट आएगी। आगामी दिनों में प्रदेश के पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। 6.2 डिग्री के साथ माउंट आबू की रात सबसे सर्द रही। प्रदेश में बाड़मेर शहर सबसे गर्म रहा।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में तेज सतहीं हवाएं चलेगी। इससे प्रदेश के पारे में गिरावट आएगी। आगामी 24 घंटे तापमान में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 60 से 95 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई। भीलवाड़ा और माउंट आबू का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं प्रदेश के 6 शहरों का रात का पारा 11 डिग्री से नीचे रहा। इसमें वनस्थली, सीकर, चित्तौड़गढ़, चूरू, बारां और करौली शामिल है। बाड़मेर का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया।
हवाओं से गिरा जयपुर का दिन का पारा
जयपुर में दिनभर मध्यम गति की हवाएं चली। इससे जयपुर के दिन के पारे में गिरावट आई है। जयपुर के दिन के पारे में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं से आगामी दिनों में जयपुर के पारे में और गिरावट आएगी।
—————
(Udaipur Kiran) / राजेश
