Haryana

हार-जीत जिंदगी का खेल, रोहतक में तेजी से होगे रिकार्ड तोड विकास कार्य : मनीष ग्रोवर

फोटो कैप्शन 9आरटीके1 : कैंप कार्यालय में पत्रकारो से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर --------------

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव परिणामों की समीक्षा, कांग्रेस विधायक बतरा को दी जीत की बधाई

रोहतक, 9 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । रोहतक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा

उम्मीदवार मनीष ग्रोवर ने बुधवार को कैंप आफिस में विधानसभा चुनाव के आए

नजीतों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने

कार्यकर्ताओं व रोहतक की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि हर वर्ग के

समर्थन से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है, जोकि अपने आप में

एक रिकार्ड है। साथ ही उन्होंने कहा कि हार-जीत जिंदगी का खेल है और वह

चुनाव जरूर हारे है, लेकिन हौसला नहीं और रोहतक में तेजी से विकास कार्य

करवाए जाएंगे।

उन्होंने कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा को भी जीत की बधाई

दी। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष

ग्रोवर ने पूर्व सीएम हुड्डा पर भी निशाना साधा और कहा कि हुडा ने झूठ

बोलकर लोगों को बरगलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में भी

कांग्रेस ने झूठ बोला था और अब विधानसभा चुनाव में भी झूठ का सहारा लिया

गया, लेकिन प्रदेश की जनता पहले ही समझ गई थी कि कांग्रेस झूठ बोल रही है

और इसी लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर पूर्ण बहुमत से प्रदेश में तीसरी

बार सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी संकल्प पत्र में वायदे किए

है, वह जरूर पूरे किए जाएंगे। साथ ही रोहतक में भी तेजी से विकास कार्य

करवाए जाएंगे।

ग्रोवर ने कहा कि जनता जनार्दन होती है और जनता ने अपना

आशीर्वाद भाजपा को दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ का

प्रचार प्रसार कर तरह तरह के हथकंडे अपनाए, लेकिन जनता ने आईना दिखा दिया।

भाजपा की बिना खर्ची पर्ची के युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरियां देना,

किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदना व घर बैठे लोगों को सरकारी योजनाओं

का लाभ पहुंचाने जैसी नीतियों पर लोगों ने अपना विश्वास जताया है। ग्रोवर

ने दावा किया कि रोहतक के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और इसके

लिए एक प्रोजेक्ट भी तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। इस अवसर पर सतीश नांदल,

डॉ. आदित्य बतरा, राजकमल सहगल, मनोज मकड, कपिल नागपाल, अशोक सहगल, सुरेश

मुंजाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top