
–पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर हमारा है, यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार होते देखेंगे –यमुनापार-गंगापार कार्यकर्ताओं संग डिप्टी सीएम ने की संगठनात्मक बैठकप्रयागराज, 01 जून (Udaipur Kiran) । कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की बात करतीं है, जबकि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी पार्टी है। 50 वर्ष पहले इमरजेंसी की हथकड़ी लगाकर बेगुनाहों को जेल भेजने का कार्य कांग्रेसियों ने किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुशासन सुरक्षा विकास का जो कार्य ग्यारह वर्षों में करके कीर्तिमान स्थापित किया है। उसे हम सभी कार्यकर्ता अपनी मेहनत से आगामी चुनावों सहित 2027 में 2017 को दोहराने का कार्य करें। हम चुनाव सत्ता के लिए नहीं देश बनाने के लिए लड़ते हैं।यह बातें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार की सायं भाजपा जिला कार्यालय प्रयागराज में यमुनापार-गंगापार ज़िले की संयुक्त संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व मोदी के नेतृत्व में उड़ीसा जैसे राज्य में सरकारें बनाई, हरियाणा व दिल्ली में सरकारें बनाई। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से है। यह बना रहे उसके लिए हमें मेहनत करना है। संगठन को सर्वोपरि मानते हुए महिलाओं के सम्मान के साथ राष्ट्र हित मे कार्य करना है। डिप्टी सीएम ने कहा 5 जून पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा पर एक-एक पेड़ सभी लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी का कथन जल है तो कल है, वन है तो जीवन है, पेड़ भी लगानें का कार्य करेंगे और जीवन भी बचाने को साकार करेंगे। उन्होंने विगत चुनावों से कार्यकर्ताओं को वास्तविकता पहचान कर भाजपा के वफादारो को संगठन का हिस्सा बनाकर आगे लेकर चलने की बातें कहीं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया स्वागत सम्बोधन जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ला ने एवं आभार गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने व्यक्त किया। बैठक में मौजूद गंगापार-यमुनापार के जिला पदाधिकारियो, मंडल अध्यक्षों का अंगवस्त्रम पहनाकर डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया। संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल व मनोज निषाद ने किया।
कार्यक्रम मे जिला प्रभारी उत्तर मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डाँ.वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक गुरू प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, ज्ञान सिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी, जय सिंह पटेल, अशोक पांडे, केसरवानी, बृजेश त्रिपाठी, आत्माधर दुबे आदि के साथ गंगापार-यमुनापार के जिला मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
