Assam

गुवाहाटी में गणतंत्र दिवस से पूर्व ब्रह्मपुत्र नद घाटों पर जल पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

गुवाहाटी में गणतंत्र दिवस से पहले विभिन्न नदी घाटों में जल पुलिस की विशेष चेकिंग।
गुवाहाटी में गणतंत्र दिवस से पहले विभिन्न नदी घाटों में जल पुलिस की विशेष चेकिंग।

गुवाहाटी, 23 जनवरी (Udaipur Kiran) । गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए गुवाहाटी में जल पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पश्चिम गुवाहाटी के डीसीपी पद्मनाभ बरुवा ने आज जानकारी दी कि अपराधियों पर नजर रखने के लिए शहर के विभिन्न प्रवेश द्वारों पर विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गुरुवार सुबह से डीसीपी पद्मनाभ बरुवा के नेतृत्व में जल पुलिस की एक विशेष टीम ब्रह्मपुत्र नद के विभिन्न घाटों पर सघन तलाशी अभियान चला रही है। यह अभियान पांडु घाट से शुरू होकर नद के अन्य प्रमुख घाटों तक चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता निर्बाध रूप से गणतंत्र दिवस मना सके।

पश्चिम गुवाहाटी पुलिस प्रशासन के अनुसार, गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से भी सतर्क रहने की अपील की है और अनुरोध किया है कि यदि किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

प्रशासन को उम्मीद है कि इन इंतजामों के चलते पूरे इलाके में शांति बनी रहेगी और नागरिक बिना किसी बाधा के इस राष्ट्रीय पर्व का आनंद ले सकेंगे।

(Udaipur Kiran) / देबजानी पतिकर

Most Popular

To Top