Haryana

गुरुग्राम से ब्राह्मण नेता को टिकट नहीं दी तो निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की चेतावनी

फोटो नंबर-01: गुरुग्राम में पत्रकारों से बात करते ब्राह्मण समाज के लोग।

-विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय पार्टियों पर लगाया समाज की अनदेखी का आरोप

गुरुग्राम, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । ब्राह्मण समाज ने राष्ट्रीय पार्टियों से गुरुग्राम विधानसभा सीट के लिए समाज के प्रत्याशी की टिकट की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पार्टियों ने समाज की अनदेखी की तो सर्व समाज की महापंचायत बुलाकर सर्वसम्मति से इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी उतारा जाएगा।

यहां शमा पर्यटक केंद्र में पत्रकार वार्ता कर ब्राह्मण समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक तौर पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी की जा रही है। कोई भी ब्राह्मण समाज के समर्थन का झूठा दावा कर समाज में भ्रम फैला रहा है। ब्राह्मण समाज ऐसा कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन शशिकांत, आदर्श ब्राह्मण सभा गुरुग्राम के प्रेसिडेंट आरपी कौशिक, ब्राह्मण एकता मंच के उप प्रधान घनश्याम वशिष्ठ, भगवान परशुराम ट्रस्ट के चेयरमैन राजकिशन कौशिक, विप्र फाउंडेशन हरियाणा के कॉर्डिनेटर राजेश शर्मा, ब्राह्मण कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष बेनी प्रसाद गौड़, ब्राह्मण सभा राजेंद्र पार्क के सेक्रेट्री राहुल भारद्वाज, ब्राह्मण वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष पंकज पाठक, विप्र फाउंडेशन के प्रचार सचिव अक्षय वशिष्ट, ब्रह्म समाज के सेक्रेट्री डीपी शर्मा, ब्राह्मण सभा के बीएम कौशिक, अशोक शर्मा, ब्राह्मण विकास परिषद सेक्टर चार के मनोज भारद्वाज, भगवान परशुराम सभा अशोक विहार के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा सहित समस्त ब्राह्मण समाज की संस्थाओं के निर्वाचित पदाधिकारी शामिल हुए।

शशिकांत शर्मा, आरपी कौशिक ने कहा कि00 गुरुग्राम विधानसभा हरियाणा की सबसे बड़ी ब्राह्मण बाहुल्य सीट है। यहां पूरे प्रदेश में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। यहां स्थानीय ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या करीब 70 से 75 हजार है। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी बंगाल, हिमाचल, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से आए ब्राह्मण मतदाताओं को जोड़ दिया जाए यह संख्या करीब एक लाख हो जाती है। यहां पंजाबी बिरादरी में भी पाल, छिब्बर, दत्ता, बक्शी, मेहता, मोहियाल, बाली आदि ब्राह्मण है। इसके अलावा त्यागी, भट्ट, महाब्राह्मण पिछड़े वर्ग में भी ब्राह्मण मतदाता अच्छी संख्या में हैं।

घनश्याम वशिष्ठ, बेनी प्रसाद गौड़ ने कहा कि इस बार ब्राह्मण समाज राजनीतिक अनदेखी को सहन नहीं करेगा। समाज यह ऐलान करता है कि जो भी पार्टी गुरुग्राम में ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट देगी, समाज गुरुग्राम जिले में उस पार्टी का खुलकर और पूर्ण समर्थन करेगा। अगर अबकी बार भी राजनीतिक पार्टियों ने ब्राह्मण समाज को टिकट नहीं दिया तो सर्व समाज को साथ लेकर ब्राह्मण समाज एक महापंचायत करेगा और निर्दलीय प्रत्याशी उतारने से भी संकोच नहीं करेगा।

(Udaipur Kiran) हरियाणा

Most Popular

To Top