HimachalPradesh

देश के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे वांगचुक : देसाई

पत्रकार वार्ता करते हुए

कुल्लू, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रसिद्ध पर्यावरण विद सोनम वांगचुक देश के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए सोनम वांगचुक का साथ देश वासियों को देना चाहिए। यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल लाल जी देसाई ने कही।

उन्होंने कहा कि सेवा दल देश भर में सोनम वांगचुक का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि लद्दाख को पूर्ण राज्य दिलाने, छठी अनुसूचि में शामिल करने का वादा मोदी सरकार ने किया था लेकिन वादों से मुकरना मोदी सरकार की आदत है।

उन्होंने कहा कि यह हमारा संविधानिक अधिकार भी है और सोनम वांगचुक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए सभी को उनका साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरणविद एवं समाज सेवी सोनम वांगचुक दिल्ली की पद यात्रा पर हैं जिसके चलते उनका जगह-जगह स्वागत हो रहा है और सेवादल भी उनके साथ यात्रा में शामिल है।

उन्होंने कहा लद्दाख के सभी लोग उनसे जुड़े हैं और अब देश जुड़ रहा है। जबकि अन्य लोग उनके साथ दिल से जुड़े हैं और हर जगह नए लोग जुड़ रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / जसपाल सिंह

Most Popular

To Top