Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस परेड में अतिथि रहीं ग्राम प्रधान गुंजा सिंह को प्रधान संघ ने किया सम्मानित

ग्राम प्रधान गुंजा सिंह को सम्मानित करते प्रधान संघ के सदस्य।

मीरजापुर, 30 जनवरी (Udaipur Kiran) । विकास खंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत चेंदुली में गुरुवार को प्रधान संघ द्वारा ग्राम प्रधान गुंजा सिंह को सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि गांव में किए गए सराहनीय कार्यों के चलते गुंजा सिंह को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया था। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में जिला एवं ब्लॉक प्रधान संघ ने चेंदुली ग्राम पंचायत भवन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि गुंजा सिंह का यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके प्रयासों से गांव में विकास कार्यों को नई गति मिली है, जिससे अन्य ग्राम प्रधानों को भी प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर प्रधान संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव राकेश यादव, मीरजापुर जिला प्रभारी रामदेव सरोज, ब्लॉक अध्यक्ष ब्यासजी बिंद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में थानापुर प्रधान रामसागर, कोटवा प्रधान सुनील कुमार बिंद, पसैया डगमगपुर प्रधान निर्भय दुबे समेत कई अन्य प्रधानों ने भी भाग लिया और गुंजा सिंह के कार्यों की सराहना की।

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Most Popular

To Top