HimachalPradesh

विकास कपूर लगातार दूसरी बार बने जिमखाना क्लब के प्रधान

विकास कपूर

मंडी, 09 जून (Udaipur Kiran) । एक सौ पांच साल पुराने मंडी के जोगिंद्रा जिमखाना क्लब पड्ड मंडी की आम सभा बैठक में सालाना चुनाव करवाए गए जिनमें विकास कपूर को लगातार दूसरी बार क्लब का प्रधान चुना गया। नरेंद्र कौशल महासचिव, तरूण मल्होत्रा संयुक्त सचिव, दीवान गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए। पंकज कपूर, कपिल वैद्य, निकुंज बिष्ट व अंकुश कपूर कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए। योगेश कपूर को लाइब्रेरियन चुना गया।

आम सभा में आए सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामाएं दी तथा उम्मीद जताई कि क्लब के उदेश्यों को आगे बढ़ाने का काम करेगी। वर्तमान में इस क्लब के 418 सदस्य हैं। आज से 105 साल पहले इसकी स्थापना तत्कालीन मंडी रियासत के राजा जोगिंदर सेन ने की थी और आज उनके ही नाम से यह क्लब जोगिंद्रा जिमखाना के नाम से जाना जाता है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Most Popular

To Top