Uttrakhand

विजयपाल बघेल को मिलेगा आशीर्वाद सम्मान

विजयपाल बघेल

हरिद्वार, 23 सितंबर (Udaipur Kiran) । अतुल्य भारत कार्यक्रम के तहत आईआईएम मुंबई के सभागार में 27 सितंबर को इस वर्ष के 32वें प्रतिष्ठित आशीर्वाद सम्मान देश की चार विभूतियों को प्रदान किए जायेंगे। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्रीनमैन विजयपाल बघेल को ‘आशीर्वाद रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के निदेशक रंजीत सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की विश्वव्यापी समस्या को ध्यान में रखकर इस वर्ष ही पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्शियत को ‘आशीर्वाद रत्न’ देने की पहली बार घोषणाकी है। श्री बघेल को पहिले भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान पर्यावरणीय क्षेत्र में विशिष्ट सेवाकार्य करने पर मिल चुके हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में नवभारत टाइम्स की बिजनेस एडिटर सुधा श्रीमाली, संगीत के क्षेत्र में संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह और गायन के क्षेत्र में मो. रफी म्यूजिकल इंस्टीट्यूट के शाहिद रफी सहित चार प्रतिभाओं को ‘आशीर्वाद रत्न-2024’ सम्मान मिल रहा है। सम्मान समारोह आशीर्वाद की ओर से आईआईएम मुंबई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय जीवन बीमा निगम तथा भारत पैट्रोलियम आदि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top