
बाराबंकी, 25 मई (Udaipur Kiran) । दुर्गा वाहिनी अवध प्रांत के सात दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के चौथे दिन बौद्धिक सत्र में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने भारत के इतिहास पर बोलते हुए कहा कि भारत का गौरवशाली इतिहास है। इस धरा पर तमाम वीरांगनाओं का जन्म हुआ जिन्होंने अपने शौर्य पराक्रम को के बल पर दुष्टों व बेधर्मियों का संघार किया।
भारत का इतिहास वीरांगनाओं की वीरता और गौरव गाथा से भरा पड़ा है जो हम सबके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, रानी चिन्नम्मा अहिल्या बाई होलकर, कल्पना चावला, सरोजिनी नायडू, अवंती बाई लोधी, रानी पद्मावती, सावित्रीबाई फुले जैसी अनेक वीरांगनाओं ने राष्ट्र धर्म की खातिर अपना सर्वोच्च न्योछावर कर मां भारती का मान बढ़ाया जो सदैव ही हम सबके लिए प्रेरणादाई रहेगा।
वहीं चर्चा सत्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मीनू वर्मा ने लड़कियों में बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक विकास व समस्याओं पर दुर्गा वाहिनी की बहनों से चर्चा कर स्वास्थ्य से संबंधित उचित सुझाव दिए।
इस अवसर मुख्य रूप दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका किरन सिंह, प्रांत कार्यालय प्रमुख संतोष मिश्रा, विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिला मंत्री राहुल कुमार, अरविंद तिवारी, विभाग संयोजिका नेहा मिश्रा, सेवानिवृत्ति सूबेदार मेजर विद्या रत्न द्विवेदी, मुख्य शिक्षक रश्मि मौर्या, वंदना अमित सिंह, अम्बुज शर्मा, अमन मौर्य, रितेश मौर्य सहित काई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी
