
यमुनानगर, 8 नवंबर (Udaipur Kiran) । स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर एक बैठक सिविल सर्जन यमुनानगर कार्यालय में जिला कोषाध्यक्ष (बीएमएस) संजीव कंबाेज की अध्यक्षता मे हुई। जिसमें कर्मचारियों से जुडे सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ से जुडकर काम करने की इच्छा जताई। शुक्रवार को गठित कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष विजय कंबाेज, जिला मंत्री डॉ. धीरज चावला, कोषाध्यक्ष मोहित त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सैनी, उपाध्यक्ष अनुज मेहता, सहमंत्री गौरव शर्मा, सहमंत्री अरविंद, मिडिया प्रभारी हिमांशु व सदस्य सुभाष शर्मा ओर राजेश को चुना गया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय कम्बोज ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की जिले की टीम को पहले की तरह मजबूत किया जाएगा तथा किसी कर्मचारी के हितों का हनन नही होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी साथी भारतीय मजदूर संघ की नीतियों पर चले ओर देश को सर्वोपरि मान कर कार्य करें ओर अपने अधिकारों की आवाज उठाए।
इस अवसर पर सभी एनएचएम कर्मचारियों ने भाग लिया।
—————
(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग
