Uttar Pradesh

उप्र : जल निगम के पांच अफसरों के ठिकानों पर विजलेंस टीम का छापा

जल निगम के पांच अफसरों के ठिकानों पर विजलेंस टीम का छापा

लखनऊ, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश जल निगम के पांच अफसरों के ठिकानों पर विजिलेंस टीम ने मंगलवार को छापा मारा गया है। ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने उप्र जल निगम की इकाई सी.एंड डी एस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) के पांच ​अधिकारी सहायक अभियंता एवं प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेंद्र कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (मु.) सत्यवीर सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता अजय रस्तोगी, परियोजना प्रबंधक एवं सहायक अभियंता कमल कुमार खरबंदा, सहायक अभियंता एवं प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण कुमार पटेल के ठिकानों पर छानबीन की जा रही है। ये कार्रवाई इंदिरा नगर, गोमती नगर और विकास नगर में चल रही है।

उल्लेखनीय है कि शासन के आदेश वर्ष 2019-20 में इन लोगों के खिलाफ जांच कराया गया। जांच के दौरान आय से अधिक संपत्ति का मामला पाये जाने पर अभी तक 11 केस दर्ज है। इन सभी मामलों को लेकर छानबीन चल रही है।

(Udaipur Kiran) / दीपक

Most Popular

To Top