RAJASTHAN

निगम की सतर्कता शाखा ने दो दिन में हटाए 50 जगहों से अस्थाई अतिक्रमण

निगम

जयपुर, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम हेरिटेज की सतर्कता शाखा ने दो दिन तक विशेष अभियान चलाकर 50 स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण को हटा दिया है। कार्रवाई के संबंध में उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा के निर्देश पर अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसमें निगम दस्ते ने छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, ब्रह्मपुरी, गढ़ गणेश मंदिर, स्वेज फार्म, सोडाला, नंदपुरी, हवा सड़क, एमडी रोड, आदर्श नगर, शांति पथ, सेक्टर सात जवाहर नगर इलाके में कार्रवाई की। कुल 50 स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण को हटा 9 ट्रक सामान जब्त किया है। इस दौरान राजस्व अधिकारी बैद्यनाथ कौशिक और सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश सरधना मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top