CRIME

गोदभराई के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

हर्ष फायरिंग करने वाले दो लोग बंदी गृह में

जौनपुर, 30 मई (Udaipur Kiran) । जफराबाद थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव में मंगलवार की रात को बहन की गोदभराई के कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग की। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले की जानकारी होते ही पुलिस खोजबीन में लग गयी। घटना में शामिल दो लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।ऊक्त गांव निवासी शंभु प्रसाद की पुत्री नीलू की गोदभराई का कार्यक्रम था। लड़के वाले केराकत के सरकी गांव से आये थे। जब गोद भराई चल रही थी। उसी दौरान एक युवक रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करने लगा। उसने कई फायर किया। गुरुवार की रात को पुलिस को हर्ष फायरिंग का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मिल गया। पुलिस तत्काल स्वतः संज्ञान लेकर मामले की जांच पड़ताल में लग गई। तब जाकर घटना की जगह सामने आयी। इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार केराकत अजीत कुमार रजक ने बताया कि इस मामले में शंभु प्रसाद तथा उनके पुत्र मदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनो का चालान भेज दिया गया।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Most Popular

To Top