CRIME

शातिर ने वीजा बनाने के नाम पर ऐंठ लिए 3.29 लाख

jodhpur

जोधपुर, 11 अप्रैल हि.स.)। शहर के माता का थान जगदंबा कॉलोनी में रहने वाले एक युवक और उसके परिचित को जापान का वीजा दिलाने के नाम पर शातिर ने 3.29 लाख रूपए रूपयों की ठगी कर ली। मामला वर्ष 2021 का है। कोर्ट में इस्तगासे के आधार पर अब माता का थान पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

जगदंबा कॉलोनी माता का थान निवासी भोमसिंह पुत्र हरिसिंह ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका पासपोर्ट बना हुआ है। जिसकी अवधि 30 मार्च 2015 से 29 मार्च 2025 तक है। जोकि विदेश जाने के लिए आवेदित कर रखा था। उसके एक परिचित जैसलमेर के भणियाना स्थित संग्राम सिंह की ढाणी बतीना निवासी श्रवणसिंह से बात हुई थी। उसने भी बताया कि उसका भी पासपोर्ट बना हुआ है और जापान के लिए घुड़सवारी के लिए जा सकते है। इस पर श्रवण सिह ने बताया कि एक व्यक्ति जोकि एलेक्स अरूलदास पुत्र एंथोनी रोड्रीगेस बैंगलोर का है वह विदेश भेजने के लिए वीजा आदि जारी करवा सकता है। इस पर बाद में एलेक्स अरूलदास से फोनिक संपर्क किया गया। फिर उसने आश्वासन दिलाया कि वह दोनोंं को विदेश जापान के लिए वीजा उपलब्ध करवा सकता है इसके लिए 3.50 लाख रूपए लगेंगे। उसकी बातों में आकर भोमसिंह ने संबंधित दस्तावेजों को भेज दिया। 28.04.2021 को उसके द्वारा बताए गए बैंक खाते में पहले 2 लाख रूपए नकद जमा करवाए गए। निरन्तर वार्ता सम्पर्क करता रहा। शेष रुपयों की मांग पर 26.04.2021 को 40,000 रुपए ज़रिये फोन-पे भेजे गए। इस प्रकार कुल मिलाकर उसे 3 लाख 29 हजार 999 रूपए भेजे गए। मगर बाद में वह टालमटोल करता रहा है। भोमसिंह ने अपने परिचित श्रवण सिंह से बात की तो पता लगा कि उससे भी एलेक्स अरूलदास ने रूपए ऐंठे है। पीडि़त ने कोर्ट के मार्फत अब धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने अब पड़ताल आरंभ की है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top