Haryana

सोनीपत: यज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण की मंगल कामना : कुलपति प्रो. सिंह

10 Snp-4  सोनीपत: डीसीआरयूएसटी,मुरथल के मेधावी विद्यार्थियों         द्वारा आर्थिक रुप से कमजोरबच्चों को पढाने वाली टीम के साथ कुलपति प्रो.श्री प्रकाश         सिंह।

सोनीपत, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

दीनबंधु

छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के कुलपति प्रो.श्री प्रकाश

सिंह ने कहा कि हमें अपनी प्राचीन संस्कृति पर गर्व है। हमारी संस्कृति वैज्ञानिकता

व विश्व कल्याण पर आधारित है। यज्ञ में मंत्रों के माध्यम से संपूर्ण विश्व के कल्याण

की कामनाकी गई है। उन्होंने कहा ‘इदं न मम’

अर्थात यह मेरा नही है,यही भारतीय दर्शन है।

डीसीआरयूएसटी,मुरथल

के मेधावी विद्यार्थियों द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर आस पास के क्षेत्र में रहने वाले

छोटे बच्चों के लिए सवेरा स्कूल चलाया जा रहा है। इस समय सवेरा स्कूल में 200 छोटे

बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सवेरा स्कूल में प्रति सप्ताह यज्ञ का आयोजन किया जाता

है। इस बार सेवरा स्कूल में 551 वां यज्ञ किया गया। इस बार

551 वें यज्ञ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिंह मुख्यातिथि के तौर पर आहुति डाली।

कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि यज्ञ में मंत्र के माध्यम से कहा गया हे कि ईश्वर ही संपूर्ण

जगत के उत्पत्तिकर्ता है और समग्र ऐश्वर्य से युक्त व सभी सुखों को देने वाले हैं।

यज्ञ

से पर्यावरण शुद्ध होता है। यज्ञ में प्रयोगकी जाने वाली जड़ी-बूटियों की आहुति से निकलने वाला धुआं वातावरण में फैली बीमारियों

को दूर करता है। यज्ञ से वायु प्रदूषण कम होता है और वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ पर

शोध हुए हैं और प्रायोगिक परीक्षणों से पाया गया है कि वृष्टि, जल एवं वायु की शुद्धि,

पर्यावरण संतुलन एवं रोग निवारण में यज्ञ की अहम भूमिका है। यज्ञ केशुभ अवसरों पर समाज के लोगों को नजदीक आने से एक

दूसरे को समझने का मौका मिलता है।

—————

(Udaipur Kiran) परवाना

Most Popular

To Top