Uttar Pradesh

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

महिला बंदियों से मुलाकात कर वितरित किया फल*

गोरखपुर, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । श्रीमती चारू चौधरी, उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश ने जिला कारागार गोरखपुर का निरीक्षण किया। उनके द्वारा पाकशाला, लाइब्रेरी, अस्पताल तथा महिला बैरक का भ्रमण किया गया। महिला बन्दियों को फल वितरित किया गया। उनके साथ रह रहे बच्चों को ट्राई साइकिल तथा खिलौने वितरित किये गये। महिला बन्दियों की समस्याएँ पूछी गयी। उन्होंने सिलाई उद्योग, टेराकोटा उत्पाद आदि का निरीक्षण किया तथा महिला बन्दियों को सशक्त करने हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण दिलाए जाने की जरूरत पर जोर दिया जिससे बाहर जाकर वे स्वावलम्बी बन सकें व विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें। उनके द्वारा कारागार की हरियाली, साफ-सफाई व टेराकोटा उत्पादों की प्रंशसा की गई। डाॅ. डालीनी करमचन्दानी, बन्दना गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष महिला, भाजपा, सरोज सिंह मण्डल अध्यक्ष, गगहा, भाजपा, रानी मिश्रा, महामंत्री महिला, महानगर, रेखा मोदनवाल, शिवानी मोदनवाल, डाॅ. वी.पी. गोरखपुरी, राजेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय, जेलर नरेश कुमार उप कारापाल विजय कुमार, उप कारापाल अमिता श्रीवास्तव, अजीत सिंह प्रधान, कंचन त्रिपाठी, एवं कारागार के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. विनय राय ने निरीक्षण में सहयोग प्रदान किया।

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Most Popular

To Top