नई दिल्ली, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बांग्लादेश में हिंदुओं पर निरंतर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज 10 बजे जंतर मंतर और मुंबई में दोपहर 3ः30 बजे प्रदर्शन करेगी। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर निरंतर हो रहे अत्याचार के विरोध में विहिप, दिल्ली प्रांत द्वारा आज सुबह 10 बजे से जंतर मंतर, संसद मार्ग, नई दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा।
इसमें विहिप दिल्ली के अध्यक्ष कपिल खन्ना और महंत नवलकिशोर दास के साथ अनेक संस्थाओं के लोग शामिल होंगे। विहिप कोंकण प्रांत का प्रदर्शन दोपहर 3ः30 बजे मुंबई में बांग्लादेश के हाई कमीशन के बाहर होगा। विहिप ने लोगों से अपील की है कि दोनों जगह पहुंचकर अपना समर्थन दें।
—————
(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी
