Bihar

विहिप और बजरंग दल ने रामनवमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा

रामनवमी पर निकली शोभा यात्रा में शामिल लोग

पूर्वी चंपारण,05 अप्रैल (Udaipur Kiran) ।विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को रामनवमी के अवसर पर मोतिहारी शहर के हनुमान गढी से हाथी घोडा राम लक्ष्मण सीता हनुमान व शंभूनाथ सिकरिया द्धारा आयोजित अश्वमेघ यज्ञ का घोडा व विजय स्तंभ के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली।

शोभा यात्रा मे काफी संख्या मे महिलाए भी शामिल थी। शोभा यात्रा का जगह-जगह फूल माला से स्वागत किया गया। यात्रा प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट के अनुसार हनुमान गढी से निकलकर हिन्दी बाजार,पंचमन्दिर,ज्ञान बाबू चौक मेनरोड होते हुए मीनाबाजार नगर थाना चौक होते हुए पुनः धर्मसमाज होते हुए हनुमान मंदिर मे समापन किया गया। इस मौके पर श्रीराम खिंचड़ी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंगदल के उद्धेश्य गुप्ता हेमन्त कुमार जितेन्द्र कुशवाहा और राहुल सिंह कर रहे थे वंही विहिप के तरफ से देवेन्द्र कुमार सिंह धर्मेन्द्र सर्राफ संतोष श्रीवास्तव संजय पटेल राजीव रत्न अधिवक्ता कर रहे थे। दुर्गा वाहिनी का नेतृत्व प्रियंका नागवंशी कर रही थी।

मौके पर उपस्थित विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि राम ही इस देश के राष्ट्र है और हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शो का पालन करना चाहिए। इन्होने कहा कि हमे जात पात से उपर उठकर हमेशा राष्ट्र की अखण्डता एकता के लिए कार्य करना चाहिए। प्रियंका नागवंशी ने कहा कि हमे समय समय पर ऐसे अनुष्ठानो मे एकजुट होकर सनातनी होने का एहसास कराना चाहिए।मौके पर यमुना सिकरिया बादल कुमार जैकी गुप्ता अंकित कुमार अंकित श्रीवास्तव अवनीश कुमार महंथ बिगन दास धुरूव मिश्रा आनन्द प्रकाश शेखर पांडेय। रतनेश सिंह मनीष कुमार अधिवक्ता धीरेन्द्र ठाकूर गुडु सिंह इत्यादि अनेक लोग उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top