Haryana

हिसार विधानसभा के सब्जी मंडी, अर्बन व सिटी मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

पदाधिकारियों की घोषणा करने पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ को बधाई देते तीनों मंडलों के अध्यक्ष।

वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की घोषणाहिसार, 28 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी हिसार जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने हिसार विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, प्रभारी प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी एवं जिला प्रभारी जवाहर सैनी से विचार-विमर्श के बाद हिसार के अर्बन मंडल, सिटी मंडल व सब्जी मंडी मंडल के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन तीनों मंडलों के अध्यक्षों की पहले ही नियुक्तियां की जा चुकी है।मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने सोमवार को बताया कि जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने अर्बन मंडल में राहुल सैनी के नेतृत्व में मंडल का विस्तार करते हुए वीरेन्द्र सोनी, सतीश पूर्वांचलि, डॉ. सुमन यादव व स्वेता सिंगल को उपाध्यक्ष बनाया है। इसी तरह देशबंधु कौशिक व सुनील कुमार को महामंत्री, सुनील गुप्ता, संतोष, हेमंत गौड़, राजेश कुमार व गीता जांगड़ा को सचिव, आरके आहुजा को कोषाध्यक्ष, राजेश सिंघल को आईटी प्रमुख व सुरेश कुमार को मीडिया प्रमुख बनाया गया है।सब्जी मंडी मंडल में लोकेश असीजा के नेतृत्व में मंडल का विस्तार करते हुए सुभाष वर्मा, ज्योति वर्मा, सुमित्रा खन्ना व संदीप थरेजा को उपाध्यक्ष, अनुज जैन व सुशील सैनी को महामंत्री बनाया गया है। अन्य पदाधिकारियों में आनंद सैनी, लवली राजपाल, नरेन्द्र सैनी, दीपमाला कांगड़ा व काजल जैन को सचिव, सुरेश गोयल को कोषाध्यक्ष, अनिल टाक को मीडिया प्रभारी तथा सतीश सोनी को आईटी प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई है।हिसार सिटी मंडल में दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल का विस्तार करते हुए पंकज गुप्ता, मनोज खटाना, बलबीर भुंबक व राखी चौहान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह रंजीव राजपाल व शंकर गोस्वामी को महामंत्री, प्रदीप वैद्य, प्रवीण बंसल व डॉ. मेघा सैनी को सचिव, राहुल गर्ग को कोषाध्यक्ष, महेश मेहता को मीडिया प्रभारी व नितिन बिंदल को आईटी प्रमुख बनाया गया है।जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर लाभपात्रों तक भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने का कार्य करें। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी जिला अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top