Uttar Pradesh

अयोध्या : राम मन्दिर में हुआ वेद पारायण

गीता वेद पारायण

अयोध्या, 14 मई (Udaipur Kiran) । उडूपी, कर्नाटक के 111 श्रद्धालुओं के समूह ने आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में गीता वेद पारायण किया।

ट्रस्ट की ओर से मन्दिर परिसर में समस्त आयोजनों के सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि पारायण प्रातः दस बजे से डेढ़ बजे तक चला। सभी ने श्रीराम लला का दर्शन पूजन भी किया।

उक्त जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र ने बुधवार को दिया।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Most Popular

To Top