Madhya Pradesh

प्रधानमंत्री जी देवी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित सुशासन की आदर्श व्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं: वीडी शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल मध्य विधानसभा में निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल हुए

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल मध्य विधानसभा में निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल हुए

भोपाल, 21 मई (Udaipur Kiran) । बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने बुधवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भोपाल मध्य विधानसभा में आयोजित शोभा यात्रा में शामिल होकर संबोधित किया। भोपाल जिला भाजपा द्वारा आयोजित शोभा यात्रा न्यू कैंपियन स्कूल, ग्यारह सौ क्वार्टर से प्रारंभ होकर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर संपन्न हुई।

देवी अहिल्या बाई होल्कर चौराहे पर उनकी प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में एक आदर्श सुशासन व्यवस्था स्थापित की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा स्थापित सुशासन व्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार देवी अहिल्याबाई के शासन व्यवस्था की तरह महिला सशक्तिकरण के कार्यों में जुटी हैं।

प्रधानमंत्री 31 मई को भोपाल की धरती से दो लाख महिलाओं को करेंगे संबोधित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 21 मई से 31 मई तक देशभर में देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के बुधवार से प्रदेश भर में आयोजन शुरू हो गए हैं। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें दो लाख बहनें शामिल होंगी। देवी अहिल्या बाई ने अपने शासन व्यवस्था में सैनिकों की विधवा महिलाओं, वीरांगनाओं के सशक्तिकरण के लिए महेश्वर साढ़ी का उत्पादन शुरू कराया था। देवी अहिल्याबाई होल्कर के शासन व्यवस्था की तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें स्व-सहायता समूहों और अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री महिलाओं का सशक्तिकरण कर सशक्त भारत का निर्माण कर रहे हैं। आज इस शोभा यात्रा के जरिए बड़ी संख्या में माताओं-बहनों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता कर देवी अहिल्या बाई होल्कर के प्रति सम्मान प्रकट कर रहे हैं। शोभा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बता रहा है कि 31 मई को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए पूरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनता भी उत्साहित हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top