

—महंत आवास में शाम को वैदिक मंत्रों संग गौना पालकी की पूजा
वाराणसी, 08 मार्च (Udaipur Kiran) । रंगभरी एकादशी पर गौरा-श्रीकाशी विश्वनाथ के गौना के पूर्व धार्मिक रस्म में शनिवार शाम को महंत आवास टेढ़ीनीम में पालकी अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। मंदिर के पूर्व महंत के आवास पर काशी के 5 मंदिरों के महंतों ने परंपरागत ढंग से पूजन किया। पांच वैदिक ब्राह्मणों ने चार दिवसीय अनुष्ठान के क्रम में पूजन किया।
पालकी पूजन में पं. वाचस्पति तिवारी के साथ महामृत्युंजय मंदिर के महंत किशन दीक्षित, पंचमुखी गणेश मंदिर के महंत डॉ रवि त्रिपाठी आदि शामिल रहे। इसके बाद सायंकाल महिलाओं ने माता गौरा की प्रतिमा को मेंहदी लगातार अटल सुहाग के लिये आशीर्वाद मांगा। इसके बाद ढोलक की थाप पर गौरा के मेंहदी लगावा, गोरी के सुंदर बनावा…’,‘सुकुमारी गौरा कइसे कैलास चढ़िहें…’,‘गौरा गोदी में लेके गणेश विदा होइहैं ससुरारी…’ आदि मंगल गीत गाया।
रविवार को महंत आवास में गौना के पूर्व दामाद के ससुराल के आगमन का लोकाचार निभाया जाएगा। इस बार महादेव कर्नाटक की प्रसिद्ध कांरूगाली और रूद्राक्ष, धारण कर बाबा का प्रतीक रूप से ससुराल आगमन होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
