Uttrakhand

युवा दिवस पर उत्तराखंड करणी सेना ने किया महासम्मेलन

युवा दिवस पर करणी सेना का महासम्मेलन

हरिद्वार, 12 जनवरी (Udaipur Kiran) । स्वामी विवेकानंद की 163 वी जयंती युवा दिवस पर ग्राम शाहपुर में उत्तराखंड करणी सेना ने महासम्मेलन का आयोजन किया। महासम्मेलन में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अनेक राजनेता सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि जब शिकागो में विश्वधर्म संसद की बात होती है तो स्वामी विवेकानंद का नाम याद आता है। स्वामी विवेकानंद ने जिस प्रकार भारत की संस्कृति का परचम दुनियाभर में लहराया उसी भांति भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद भारत का सम्मान देश और विदेश की धरती पर बढ़ा है। आज अमेरिका में जो वर्तमान सरकार बनी है उसमें भी भारतीयों का योगदान है, आज भारतीय कुछ भी करने में सक्षम और समर्थ है। उन्होंने कहा कि हम लोग कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहते जिसके लिए कानून को अपने हाथ में लेना पड़े। हम कानून का सम्मान करते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। उन्होंने करणी सेना का आभार जताते हुए कहा कि इतनी घनघाेर वर्षा में इतना बड़ा महासम्मेलन करना बड़ा कठिन कार्य है, ऐसे सम्मेलन से हिन्दू समाज को मजबूती प्रदान होती है। सम्मेलन में विधायक रानीपुर आदेश चौहान, स्वामी सोमनाथ महाराज, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड करणी सेना दीपक चौहान ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से ठाकुर मंगलराम चौहान, प्रदेश महामंत्री करणी सेना, सुनील चौहान, प्रदेश महामंत्री संगठन करणी सेना, ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान, तरुण चौहान, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा युवा मोर्चा, अतुल चौहान, मोहित चौहान, जिला मंत्री भाजपा, रोहित चौहान, नेत्रपाल चौहान, सौरभ चौहान, नाथीराम चौहान, अभिषेक चौहान समेत क्षेत्रीय समाज के लोग उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top