Uttrakhand

उत्तराखंड: भाजपा ने तय लक्ष्य 20 लाख से अधिक बनाएं सदस्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट रविवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए।

-नौ जिला सदस्यता अभियान के लक्ष्य को किया पूरा

देहरादून, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड ने राज्य में तय लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर शीर्ष राज्यों में सुमार हो गई है। उत्तराखंड में 20 लाख से अधिक सदस्य बनाए गए हैं। चमोली जिले के माणा, मलारी, पिथौरागढ़ के गूंजी और उत्तरकाशी की हर्षिल जैसे प्राथम गांव से भी लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है ।

पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 02 से 25 सितंबर तक संचालित प्रथम और 16 से 31 अक्टूबर तक के दूसरे चरण की आंकड़ों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि राज्य संगठन को केन्द्र की ओर से पूर्व निर्धारित 20 लाख सदस्यों के लक्ष्य को पार करते हुए अब तक 20 लाख 17 हजार 397 सदस्य बनाए गए हैं। उन्होंने इसके लिए संगठन पर्व में प्राथमिक सदस्यता अभियान की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि राज्य के प्रथम गांव से महानगर तक, घरेलू से कामकाजी महिला तक, मजदूर से मालिक तक, किसान से सैनिक तक, गरीब से करोड़पति तक पार्टी ने सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वग्राही सदस्यता अभियान चलाया है। इस अभियान में प्रदेश के 09 जिलों ने अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है, जिनमें उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून महानगर, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी एवं कोटद्वार शामिल हैं।

महेंद्र ने कहा कि बेहद खुशी की बात है कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को प्राप्त कुल मतों में से 74 फ़ीसदी मतदाताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता अभियान में पार्टी को स्वीकार करने वालों में कुल 75 फ़ीसदी पुरुष, 24.85 फीसदी महिलाएं एवं 0.15 अन्य वर्ग शामिल हैं, जिसमें 63.8 फीसदी सामान्य वर्ग, 24.5 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग, 8.7 अनुसूचित जाति और 3 प्रतिशत अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शामिल हैं।

आयु वर्ग के आधार पर 58 फीसदी युवा, 39 फीसदी मध्यम वर्ग और 03 फीसदी वरिष्ठ नागरिकों ने भाजपा के विचारों में विश्वास जताया है।

दस विधानसभा में लोकसभा में मिले मतों से अधिक बने सदस्य:-

राज्य की 10 ऐसी विधानसभाएं हैं, जहां लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले कुल मतों से अधिक संख्या में सदस्य बनाए गए हैं, जिसमें अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून कैंट, पुरोला, श्रीनगर, यमुनोत्री, गंगोत्री, हल्द्वानी, हरिद्वार और डीडीहाट शामिल है।

23 विधानसभा में सदस्यता लक्ष्य पूरा:-

राज की 23 विधानसभा ऐसी हैं, जहां पार्टी ने सदस्यता के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त किया है। वहीं 44 विधानसभाओं ने भी 50% से 100% के मध्य लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। शेष में 47% लक्ष्य हासिल किया है ।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बनाए सर्वाधिक सदस्य:-

अलग-अलग वर्ग में 10 हजार से अधिक सदस्य जोड़ने वालों में शीर्ष पर अल्पसंख्यक वर्ग से खतीब अहमद, अनुसूचित जाति से पार्टी उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल अन्य पिछड़ा वर्ग से मुनेश कुमार रहे हैं। वहीं राज्य में सर्वाधिक सदस्य जोड़ने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हैं, जिन्होंने 16 हजार 152 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया है। वहीं राज्य में 11 सदस्य ऐसे हैं, जिन्होंने 10 हजार से अधिक और 100 सदस्य 05 से 10 हजार सदस्य बनाए हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार, सक्रिय सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक सुरेश भट्ट, सदस्य मुकेश कोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, विनोद सुयाल, राजेंद्र सिंह नेगी, मानिक निधि शर्मा, सुनीता विद्यार्थी समेत वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top