Uttar Pradesh

24 से 26 जनवरी तक तीन दिनों तक अवध शिल्प ग्राम में होंगे आयोजन, उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा

उत्तर प्रदेश दिवस लोगो

लखनऊ, 23 जनवरी (Udaipur Kiran) । पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह और प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस और राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, गणतंत्र दिवस को 24 से 26 जनवरी तक तीन दिन लखनऊ में शहीद पथ पर अवध शिल्प ग्राम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश दिवस मनाने के लिए 75 जनपदों से ओडीओपी के शिल्पी कारीगर अपने निर्माण की प्रदर्शनी लगाएंगे। वहीं, फूड का भी आनंद ले सकेंगे। धरोहर प्रदर्शनी और विरासत प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इसमें अटल जी की शताब्दी जयंती, बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती और स्वाधीनता के अमृत काल को प्रदर्शनी में दर्शाया जाएगा। काकोरी एक्शन का शताब्दी वर्ष चल रहा है, उसे भी शामिल किया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के महान कार्यों को भी प्रदर्शनी में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर विश्वकर्मा सम्मान, माटीकला बोर्ड से सम्मान प्राप्त लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। छह लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान देने का निर्णय हुआ है। जमीन पर कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मान सूची में शामिल किया गया है। 25 जनवरी को पर्यटन दिवस है, जिसे मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाएंगे।

उन्होंने उत्तर प्रदेश दिवस के मुख्य अतिथि पर कहा कि अवध शिल्प ग्राम आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहने वाले हैं। लखनऊ में शिल्प ग्राम की तरह महाकुंभ के सेक्टर सात में और नोएडा शिल्प ग्राम में भी कुछ कार्यक्रम होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top