HEADLINES

अमेरिकी राजदूत ने कहा : रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान में भारत निभा सकता है महत्वपूर्ण भूमिका

Garcetti

कोलकाता, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने शुक्रवार को कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान में भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर निर्भर है कि वह इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेता है।

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में भारत की बढ़ती भूमिका का स्वागत करते हुए और हिंद महासागर में समुद्री लुटेरों द्वारा अपहृत मालवाहक जहाजों को भारतीय नौसेना द्वारा साहसिक ढंग से छुड़ाए जाने की सराहना करते हुए अमेरिकी राजदूत ने कहा कि भारत वैश्विक दक्षिण के सशक्तिकरण में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हम उस किसी भी भूमिका का स्वागत करते हैं जो भारत किसी भी युद्ध के समाधान के लिए निभाना चाहेगा। अमेरिकी राजदूत ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध जितने व्यापक और गहरे हो गए हैं, उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर / गंगा राम पाश

Most Popular

To Top