RAJASTHAN

(अपडेट) कम होने लगा उत्तरी हवाओं का असर, बढ़ने लगा पारा

मौसम

जयपुर, 8 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । उत्तरी हवाओं का असर कम होने से प्रदेश के पारे में उछाल आने लगा है। प्रदेश के शहरों के दिन के तापमान में 2 से 5 डिग्री तक का उछाल दर्ज किया गया। प्रदेश के तीन शहरों का रात का पारा 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर की रात सबसे सर्द रही।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 22 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 3.2, करौली का 4.3 और दौसा का 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। 32 डिग्री के साथ बाड़मेर और 13.3 डिग्री के साथ जोधपुर सिटी की रात सबसे गर्म रही। राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

जयपुर का पारा बढ़ा, दिन के पारे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी

उत्तरी हवाओं का असर कम होने और तेज धूप के चलते जयपुर के पारे में उछाल आया है। हालांकि लोगों को सुबह-शाम तेज सर्दी का अहसास हो रहा है। दिन में तेज धूप के चलते सर्दी का अहसास कम हुआ है। जयपुर में दिनभर मध्यम गति की हवाएं चली। जयपुर के दिन के तापमान में 2.1 और रात के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top