Gujarat

अपडेट : युवक ने पहले छुरे से गला काट कर युवती की हत्या की, फिर खुद का भी गला काटा

पुलिस का माननाः दोनों के बीच थे प्रेम संबंध, घायल युवक की हालत गंभीर

सूरत, 18 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।पहले युवक ने सरेआम छुरे से कथित तौर पर युवती की गला काट कर हत्या की, उसके बाद आत्महत्या के इरादे से अपने गले को भी काट लिया। गंभीर हालत में युवक को सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस को घटनास्थल पर एक छुरा और एक ब्लेड मिला हैं। उधर पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध थे। घटना से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर मोबाइल पर कुछ बात हुई, उसके बाद ही युवक ने आवेश में आकर युवती की हत्या कर खुद का भी गला काट लिया। हालांकि पुलिस अभी विस्तृत तफ्तीश में जुटी है।

वारदात मंगलवार सुबह सूरत जिले के मांगरोल तहसील के वांकल गांव के पास हुई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हितेश जोयसर ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच से पता चला है कि युवक और युवती एक साथ पढाई करते थे। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। घटना होने से पूर्व दोनों ने मोबाइल पर एक दूसरे से बात की थीं। इसके बाद दोनों वांकल में मिलने पहुंचे थे। तभी युवक ने छुरे से युवती की गर्दन काट कर हत्या कर दी। जबकि आशंका है किआत्महत्या के इरादे से खुद के भी गले पर छुरा से बार कर लिया।पुलिस पता लगा रही है कि वारदात से पहले दोनों के बीच क्या बात हुई या फिर कोई अनबन हुई थी। घायल युवक का नाम सुरेश जोगी है। वह मजदूरी करता है, जबकि युवती कॉलेज में गुजराती भाषा में स्नातक कर रही थी। सुरेश बारडोली के समीप गंगाधरा क्षेत्र में रहता है। वह एक दिन पूर्व ही वांकल आया था और अपने मित्र के घर पर रुका था।

न्यू सिविल हॉस्पिटल की अधीक्षक डॉ. आरती ने बताया कि सुबह 10.30 बजे युवक को गंभीर हालत में दाखिल कराया गया। युवक की गले की नस कट गई है। करीब तीन सेंटीमीटर का घाव है। उसकी सर्जरी की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय

Most Popular

To Top