Chhattisgarh

(अपडेट) भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों का स्थानान्तरण

भारतीय प्रशासनिक  सेवा के 20 अधिकारियों का  स्थानान्तरण

रायपुर, 01 अगस्त (Udaipur Kiran) । सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों के स्थानान्तरण का आदेश जारी किया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2021 बैच के अधिकारी वासु जैन को अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर जिला नारायणपुर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार शाम आदेश जारी किया है। इसके पूर्व श्री जैन योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में और सचिव के पद पर पदस्थ थे।

वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासन सेवा के जिला कोरिया के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को जिला महासमुंद का कलेक्टर बनाया गया है। वर्ष 2016 बैच की चंदन संजय त्रिपाठी को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के संचालक पद से हटाकर जिला कोरिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं वर्ष 2018 बैच के संबित मिश्रा को कोरबा के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से हटाकर जिला बीजापुर के कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top