उत्तरकाशी, 27 जनवरी (Udaipur Kiran) । जिले के दूरस्थ ब्लाक माेरी के सावणी गांव में लगी आग में ब्रह्मा देवी (75) पत्नी नेगी सिंह की जलकर माैत हाे गई।महिला की कल रात से ही तलाश की जा रही थी इसके अखावा आग में जलकर नाै आवासीय भवन जलकर राख हाे गए जबकि चार भवनाें काे आंशिक नुकसान हुआ है।
राजस्व, जिला आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ, पुलिस व वन विभाग की टीम राहत एवं बचाव कार्याें में जुटी हुई है। जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रभावित 25 प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के साथ खाद्यान्न भी पहुंचा दिया गया है। आवास विहिन हुए परिवाराें काे टैंट उपलब्ध करवा दिए गए हैं।क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने प्रभावित परिवारों काे पुनर्वास करवाने का भी भरोसा दिलाया है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाणद भी प्रभावित परिवारों के लिए राशन, रजाई , राशन, आटा, चावल, दाले, चीनी, मसाले, चीनी, खाद्य तेल, रजाई व आर्थिक सहायता को रवाना किया है।
गांव में तीन दिन से नहीं था पानी, आग बुझाने में मुश्किलें
ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिनों से गांव में पानी की आपूर्ति बंद थी, जिससे आग बुझाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आग इतनी तेजी से फैली कि आधा गांव चपेट में आ गया।
आग से इनके घर हुए जल कर राख
1- किताब सिंह पुत्र कौर सिंह
2-रणदेव पुत्र किताब सिंह
3 -तेगी राम पुत्र कौर सिंह
4- लायवर सिंह पुत्र नेगी सिंह
5- सेन सिंह पुत्र लायवर सिंह
6- प्रदीप पुत्र पूर्णचन्द
7-श्री मेम्बर सिंह पुत्र नेगी सिंह
8- प्रमोद पुत्र मेम्बर सिंह
9- कृतम सिंह पुत्र श्री प्रताप सिंह
10- सिलीराम पुत्र श्री सत्ये सिंह
11- लक्ष्मण पुत्र सिलीराम
12- हंसराज पुत्र सिलीराम
13- विनय पुत्र सुरत सिंह
14- रणवीर सिंह पुत्र राजी सिंह
15- समत्री पत्नी राजी सिंह
16 मोती सिंह पुत्र जबर सिंह
17जबर सिंह पुत्र भादर सिंह
18- कुलदीप सिंह पुत्र सरदार सिंह
19- खजान सिंह पुत्र जबर सिंह
20- राजमोहन पुत्र श्री प्रताप सिंह
21-जगी देवी पत्नी जगतराम
आंशिक क्षग्रिस्त भवन
जयवीर सिंह पुत्र भादर सिंह
23 गंगा सिंह पुत्र भादर सिंह
24- जगदीश पुत्र किताब सिंह
25. राजेन्द्र पुत्र किताब सिंह
(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल