Haryana

(अपडेट) पानीपत में मां-बेटी ने की आत्महत्या, पति व बेटे पर केस दर्ज

पानीपत, 6 मई (Udaipur Kiran) । नगर के विद्यानंद कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार सुबह मां-बेटी के शव मिलने से इलाके

में सनसनी फैल गई। काेई जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर पति व बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बताया गया कि परिवार से अलग एक मकान में 50 वर्षीय गीता अपनी 22 वर्षीय बेटी जान्हवी के साथ रहती थी। परिवार में गीता का पति और दो बेटे भी हैं। पति और बेटों से रोजाना का झगड़ा होने के चलते मां-बेटी पिछले काफी समय से उनसे अलग हो गई थी। मां-बेटी अपने घर में रहती थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार काे गीता और उसकी बेटी के न दिखने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसके पति और पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो दोनों मृत पड़ी मिली। मौके पर जहर की शीशी भी मिली है। पुलिस को घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में महिला गीता ने अपने पति, बेटे और अन्य ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इसी सुसाइड नोट के आधार पर मृतका के पिता ने शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने मौके से सभी आवश्यक साक्ष्यों को जुटाया। इसके बाद शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गीता की शादी करीब 30 साल पहले रमेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। बच्चे भी बड़े हो रहे थे, लेकिन पति-पत्नी में झगड़ा अक्सर ही रहता था। इसी के चलते वे अलग-अलग रहते थे।

डीएसपी सुरेश सैनी के मुताबिक गीता की शादी करीब 30 साल पहले रमेश निवासी विद्यानंद कॉलोनी के साथ हुई थी। उनके पास 2 बेटे और 1 बेटी है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। इसी के चलते गीता और उसके पति ने अलग रहती थी। उन्होंने बताया कि मौके पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर मृतका के पति और बेटे पर केस दर्ज किया है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top