Uttar Pradesh

उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ में जिलाध्यक्ष सहित 22 पदों पर निर्विरोध चयन

2
1
फोटो

अमेठी 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ के अंतर्गत उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद शाखा की साधारण सभा की अंतिम सूची के प्रकाशन के उपरांत जनपदीय कार्य समिति की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुईं। जिसमें जिलाध्यक्ष सहित सभी 22 पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियाें का चयन हुआ। निर्विरोध चुनाव संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने सभी शिक्षकों एवं पदाधिकारी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

जनपदीय कार्य समिति का चुनाव प्रत्येक 3 वर्ष में एक बार किया जाता है। अमेठी मुख्यालय के गौरीगंज स्थित श्रीरणंजय इंटर कॉलेज परिसर में बने सभागार में बुधवार की सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन किया गया। इसके उपरांत 11 बजे से लेकर 11:30 तक नामांकन पत्रों की जांच हुई 11:30 से 12:00 तक नाम वापसी के लिए समय निर्धारित किया गया था। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष , वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री सहित कुल 22 लोग निर्विरोध चुने गए। इस चुनाव को संपन्न सकुशल संपन्न करने के लिए निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री और निर्वाचन अधिकारी के रूप में राजेश कुमार शुक्ला, मांडलिक संगठन मंत्री, लखनऊ मंडल मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / Lokesh Kumar

Most Popular

To Top