Uttar Pradesh

पुण्यतिथि पर अपने राजनीतिक मित्र को श्रद्धांजली देने उन्नाव उप मुख्यमंत्री

बृजेश पाठक

उन्नाव, 05 सितंबर (Udaipur Kiran) । शहर के एक रिसॉर्ट में स्मृति शेष एमएलसी अजीत सिंह की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अपने राजनीतिक मित्र को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कार्यकम को संबोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अजीत जिले के लोगो के दिलो मे राज करते थे और इसी वजह से आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।

उन्होंने कहा कि अजीत सिंह ने उन्नाव से इतना लगाव रखा की उनकी पूरे प्रदेश में पहचान अलग बनी रही। उन्होंने अजीत सिंह की धर्म पत्नी जिले की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के साथ हर समय साथ रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संयोजन में पूरे प्रदेश में विकास के कार्य हो रहे हैं। जिले से अपने रिश्ते पर बोले कि, उन्नाव अपना घर और परिवार है। मैं खुद उन्नाव को लिए हर संभव कोशिश में रहता हूं कि जिले में विकास कार्य होते रहें।

यहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री बोले कि संघ परिवार ने हमेशा से देश के लिए समर्पित भावना से कार्य किया है और जो समाज में अनर्गल तत्व है वह समय-समय पर अनर्गल टीका टिप्पणी करके सुर्खियों में रहने का प्रयास करते रहते हैं। संघ परिवार द्वारा किए कार्य को पूरे देश की जनता जानती है और जब कभी भी देश के ऊपर कोई विपत्ति आई है तो संघ परिवार ने पूरे देश में कार्य किया है। हमारी सरकार हर हाल में कानून से खेलने वाले लोगों के ऊपर कार्यवाही करती आ रही है। सपा ने हमेशा अपराधियों को बढ़ावा दिया है। बहन-बेटियों के प्रति अपराध करने वालाें को हम सजा दिलाने का कार्य करते हैं।

कार्यकम को परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, अल्प संख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, मेरठ के पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम, मोहनलालगंज से विधायक अमरेश रावत, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह, पूर्व सांसद जौनपुर धनंजय सिंह, विधायक ब्रजेश रावत, विधायक आशुतोष शुक्ला विधायक श्रीकांत कटियार, विधायक बंबा लाल दिवाकर, विधायक अनिल सिंह, विधायक आशु सिंह, राज किशोर सिंह सहित अन्य कई लोगों ने सम्बोधित किया।

कार्यकम में ब्राह्मण आचार्य जनों का स्वागत सम्मान किया गया। विकलांग जन को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। रोजगार मेले में लोगों को नौकरी के प्रमाण पत्र दिए गए। रक्त दान शिविर में लोगों ने रक्तदान किया। वहीं मेधावी छात्रों का स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यकम में पूर्व सांसद देवी बक्स, सपा नेत्री अन्नु टंडन, सपा जिला अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक सुंदर लाल कुरील, बीजेपी नेता बिमल द्विवेदी, पंकज त्रिपाठी, अनिल कुशवाहा, बांगरमऊ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष इजहार खान गुड्डू, राम चंद वर्मा, संजय शुक्ला, आशुतोष त्रिपाठी विजय, शिवेन्द्र सिंह गोलू, कुश सिंह, लव सिंह, निशू सिंह, प्रवीण मिश्रा, अशोक सिंह चंदेल, डाक्टर मनीष प्रताप सिंह सहित जिले भर से आए लोग मौजूद रहें। अंत में कार्यकम संयोजक एमएलसी बाबू रंजीत सिंह और युवा बीजेपी नेता शशांक शेखर सिंह सनी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

—————

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top