Madhya Pradesh

देवास में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

मृतक छात्र तनिष्क मालवीय

देवास, 20 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के देवास में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक काे टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार एक छात्र की माैत हाे गई, जबकि दाे अन्य घायल हुए है। घायलाें काे गंभीर हालत में इंदाैर रैफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह ग्राम खेताखेड़ी के पास हुआ। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र तनिष्क मालवीय की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक केपी कॉलेज में पढ़ाई करने जा रहा था। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में राकेश मालवीय और अर्जुन मालवीय शामिल हैं। दोनों सीलावटी का काम करने ग्राम अचलूखेड़ी की ओर जा रहे थे। तीनों ग्राम आक्या के रहने वाले हैं। घायल राकेश और अर्जुन का प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में किया गया, उसके बाद दोनों को इंदौर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top