Uttar Pradesh

विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल एवं क्रॉस -कंट्री (पुरुष ) टीम चयनित*

गोरखपुर, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पूर्वी क्षेत्र एवं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वालीबाल एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2024 -25 हेतु विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल एवं क्रॉस कंट्री (पुरुष ) टीमों का चयन दिनांक 19 एवं 20 अक्टूबर 2024 को विश्वविद्यालय क्रीड़ाँगन पर किया गया।

अस्थाई रूप से चयनित टीम निम्नवत है :-वॉलीबॉल पुरुष टीम -सिद्धार्थ पासवान (विश्वविद्यालय ) विनय कुमार विस्वकर्मा (दिग्विजय नाथ महाविद्यालय )दुर्गेश यादव (नेशनल पी जी कॉलेज ) निर्भय कुमार (संत विनोबा पी जी कॉलेज देवरिया ) संदीप यादव (विद्यावती महा विद्यालय ) अभिषेक (एस बी एन एस महाविद्यालय ) शलोक गुप्ता (के आई एम गीडा )रुपेश पटवा, मुकेश यादव (हरिद्वार भट्ट स्मारक पीजी कॉलेज) आदित्य पासवान (वंशराज जय श्री महाविद्यालय ) अनूप (जी बी महाजन डिग्री कॉलेज ) संतोष साहनी (चंद्रिका प्रसाद महाविद्यालय ) l

क्रॉस -कंट्री पुरुष टीम – रामाश्रय भारद्वाज (विश्वविद्यालय ) अमित कुमार, पिंटू कुमार, प्रिन्स (श्यामामल्ल डिग्री कॉलेज) शिव कुमार निषाद (दिग्विजय नाथ पी जी कॉलेज ) दिनेश कुमार (बहादुर यादव पी जी कॉलेज भटनी ) l

यह जानकारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ राज वीर सिंह ने दी, तथा बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी दिनांक 21 अक्टूबर को पूर्वाहन 11:00 बजे विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद में आवश्यक रूप से उपस्थित हों l

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Most Popular

To Top