Uttar Pradesh

अनोखी विदाई: भाजपा पार्षद की बेटी की हेलिकॉप्टर से विदाई बनी चर्चा का विषय

हैलीकॉप्टर से विदा होती बेटी
हैलीकॉप्टर से विदा होती बेटी

फिरोजाबाद, 17 अप्रैल (Udaipur Kiran) । नगर निगम फिरोजाबाद के भाजपा पार्षद श्याम सुंदर राठौर ने वृहस्पतिवार को अपनी इकलौती बेटी परी की शादी के बाद दिल्ली स्थित ससुराल के लिए पहली विदाई हेलीकॉप्टर से की। बेटी की यह अनोखी विदाई पूरे शहर में चर्चा का विषय रही।

नगर निगम फिरोजाबाद के वार्ड संख्या 30 के भारतीय जनता पार्टी के पार्षद श्याम सुन्दर राठौर के यहां 16 अप्रैल को दिल्ली से उनकी इकलौती बेटी परी की बारात आई थी। सभी रश्मों की अदायगी के बाद वृहस्पतिवार को पार्षद ने अपनी बेटी परी की दिल्ली के लिए पहली विदाई हेलीकॉप्टर से की। हैलीकॉप्टर ने राजा ताल स्थित ग्रीन वैली से उड़ान भरी और दुल्हन परी राठौर दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इकलौती बेटी परी की विदाई के दौरान पिता श्याम सुंदर राठौर की आंखों में आंसू आ गए। नवेली दुल्हन परी ने भी अपने माता-पिता को हेलीकॉप्टर में बैठने से पहले आंखों में भरे आंसू के साथ विदाई दी। इस मौके कर नई नवेली दुल्हन परी ने कहा कि मेरे माता-पिता के संस्कार ऐसे हैं कि मुझे हेलीकॉप्टर से विदाई दी गई। यह मेरे लिए अविस्मरणीय पल है। दूल्हे राजा ने भी दुल्हनिया परी राठौर के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।पार्षद पिता श्याम सुन्दर राठौर ने कहा कि जिस दिन उनके घर परी बेटी का जन्म हुआ था उसी दिन उन्होंने यह सपना देखा था कि बेटी का नाम परी है तो वह परियों की तरह उड़कर अपनी ससुराल जाए और आज उनका यह सपना पूरा हुआ है।इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस फोर्स की मौजूद रहा।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Most Popular

To Top