Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिता का अस्थि कलश संगम में किया विसर्जित

अस्थि कलश लेकर जाते

प्रयागराज, 10 अप्रैल (Udaipur Kiran) । मोदी सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे और अपने बड़े भाई सोमेंद्र प्रधान के साथ संगम में अपने स्वर्गीय पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रताप प्रधान की अस्थियों को विसर्जित किया। यह जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने दी। उन्होंने बताया कि अस्थि कलश केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बड़े भाई सोमेंद्र प्रधान उड़ीसा से लेकर संगम आए थे। इसके पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता सांसद प्रवीण पटेल, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मंत्री राकेश सचान, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, पीयूष रंजन निषाद, सुरेंद्र चौधरी, दीपक पटेल, पूजा पाल, नीरज त्रिपाठी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top