
रांची, 23 सितंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान साेमवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर लोजपा प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने चिराग पासवान का स्वागत किया।
बिरेंद्र प्रधान ने बताया कि चिराग पासवान यहां से लातेहार जाएंगे और चुनावी शंखनाद करेंगे। लातेहार की रैली को संबोधित करने के बाद लोजपा-भाजपा द्वारा पलामू के लेस्लीगंज स्थित नीलांबर-पितांबरपुर में बाबा चौहरमल एवं पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की मूर्ति का अनावरण कर आमसभा को संबोधित करेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / शारदा वन्दना
