RAJASTHAN

जोधपुर पहुंचा केन्द्रीय मंत्री चौहान का परिवार, अतिथि भी आए

jodhpur

जोधपुर, 04 मार्च (Udaipur Kiran) । केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का परिवार मंगलवार को जोधपुर पहुंच गया है। शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी यहां छह मार्च को उम्मेद भवन पैलेस में होगी। इस हाई प्रोफाइल शादी के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्तिकेय चौहान की शादी अमानत बंसल से होने जा रही है। राजनीति और उद्योग जगत से जुड़ी कई हस्तियां भी इस शादी समारोह में शामिल होंगी। वर-वधू पक्ष के मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ जोधपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ पत्नी साधना सिंह, बड़े बेटे और दूल्हा कार्तिकेय, छोटे बेटे कुणाल और बहू रिद्धी भी हैं। जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही शिवराज ने हाथ जोडक़र सभी का अभिवादन किया। जोधपुर पहुंचने पर दूल्हे कार्तिकेय ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी में नए जीवन की शुरुआत करने की खुशी है। शादी की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह सारा जिम्मा परिवार ने संभाला है। दरअसल शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी लिबर्टी शूज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटे अमानत बंसल से होने जा रही है। अमानत बंसल लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई कर चुकी हैं। कार्तिकेय अमानत की सगाई 17 अक्टूबर को हुई थी। अब छह मार्च को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में अग्नि के साथ फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बनने जा रहे हैं। यह शादी हिंदू रीति रिवाज से होगी। शादी के लिएकड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए है।

वेलकल डिनर दिया, बुधवार को संगीत

जोधपुर में शादी समारोह को बंसल परिवार होस्ट कर रहा है। आज शाम को उम्मेद भवन पैलेस में ही वेलकम डिनर का आयोजन किया गया। बुधवार शाम को पैलेस के ठीक सामने आधुनिक शामियाने में संगीत का कार्यक्रम होगा। छह तारीख को भारतीय रीति रिवाज के साथ दोनों परिणय सूत्र में बंधेंगे।

राजनेता व उद्योगपति पहुंचने लगे जोधपुर :

इस शादी में राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी। कई लोगों के आने का सिलसिला आज शुरूहो गया। राजस्थान व मध्यप्रदेश के मख्ुयमंत्री के साथ राज्यपाल व कई पूर्व सीएम व केन्द्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा उद्योग जगत के कई बड़े नाम भी शादी में शामिल होंगे। इसके बाद शिवराज की ओर से दिल्ली और भोपाल में दो वेडिंग रिसेप्शन दिए जाएंगे।

एमपी विधानसभाध्यक्ष छह को आएंगे

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर गुरुवार को जोधपुर आएंगे। नरेन्द्र सिंह तोमर गुरुवार को दोपहर 1.10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचकर 1.50 बजे सर्किट हाउस जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार तोमर रात को विवाह समारोह में भाग लेंगे तथा शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top